अवतार नगर मे मोटर की चोरी , प्राथमिकी दर्ज-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज( सारण ):
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के देवरिया गाँव मे दरवाजे पर लगे एक मोटर को चोरी कर लेने का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे देवरिया गाँव निवासी विकास कुमार सिंह ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे दरवाजे पर लगे मोटर को गाँव के ही पवन सिंह , रणधीर सिंह एवं अंगद सिंह उर्फ भोला ने मिलकर चोरी कर लिया ।
इस बारे मे जब मै उनलोगो से पुछने गया तो वे लोग मुझे मारपीट कर जख्मी कर दिए ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है ।




Recent Comments