मढ़ौरा ।
थाना क्षेत्र के रामपुर में दो गुट के बीच हुई मारपीट और पत्थरबाजी के मामले में दुसरे पक्ष से भी प्राथमिकी दर्ज हुई है । मढ़ौरा थाना मे बिरेन्द्र प्रसाद साह के फर्द बयान में उसी गांव के हैदर अली, कौशर अली, अफसर अली, रमजान अली, नौबत अली को आरोपित किया है । प्राथमिकी में कहा है कि सभी लाठी, डंडा, भाला, फेरसा लेकर आये और गाली गलौज शुरु कर दी है । विरोध करने पर उनलोगों ने मारपीट की । बाद में आसपास के लोग के जमा होने के बाद वे अधिक मार खाने से बचे । घटना का कारण बताते हुएं कहा है कि अरोपी उनकी पुस्तैनी जमीन पर मांस मछली खा पी रहे थे जिसको लेकर वे मना किये थे । इसी को लेकर वे सभी आरोपी पत्थर चलाने लगे । एक ने गैलन में किरासन तेल लेकर छिड़कने लगे तो वे किसी तरह भाग के अपना जान बचाए ।