
अपने शिक्षक और मित्रो के साथ खुशी मनाती शिल्पी
इण्टरमीडिएट परीक्षा में 420 अंक लाकर प्रखण्ड टॉपर बना अंकित
तरैया(31.03.2019)
इंटरमीडिएट परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छत्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।और यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब प्रतीभा कि कोई कमी नही रह गई है। रामपुर महेश निवासी शिक्षक ब्रजकिशोर प्रसाद राणा के सुपुत्र अंकित आनंद 420 अंक प्राप्त कर प्रखण्ड टॉपर बना है।टॉपर ने बताया कि वह डाक्टर बनकर देश-विदेश के लोगों की सेवा करना चााहता है। नेवारी निवासी प्रधानाध्यापक नवल किशोर यादव के दो पुत्रों में निलमणी ने 410 अंक व निशांत ने 390 अंक प्राप्त करके अपने गाँव एवं विद्यालय का नाम रौशन किया है।साथ ही बेलहरी निवासी शोभनाथ साह की पुत्री वीणा ने अपनी कड़ी मेहनत एवं लगन के परिणाम स्वरुप 414 अंक प्राप्त करके यह दिखा दिया है कि अब लड़कियाँ भी किसी मामले में लड़कों के कम नही है। वही बगही हरखपुरा निवासी लालदेव राय के पुत्र पंकज कुमार यादव ने 418 अंक लाकर गाँव व विद्यालय का नाम रौशन किया है।वह इंजीनियर बन देश की सेवा करने की चाहत रखते है।ये सभी विद्यार्थी प्रखण्ड के मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरिया के विद्यार्थी है।ईधर मढ़ौरा सब्जी बाजार निवासी चन्देश्वर प्रसाद की पुत्री शिल्पी कुमारी को 410 अंक प्राप्त हुए है।छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोचिंग के शिक्षक पवन प्रताप सिंह को दिया है।




Recent Comments