आकांक्षा बनी मिस कुमार क्लासेज ,तो सुजीत बने मिस्टर कुमार आरएनपी क्लासेज

छपरा : कुमार आरएनपी क्लासेज ,में नए वर्ष के अवसर पर 12 वी क्लास के छात्र छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ कुमार क्लासेज के निदेशक और शिक्षकों ने केक काट कर किया ।शिक्षक मनीष मनोरंजन ने छात्रों को उनके सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी ,वहीं सुनील सर ने इंटर कि परीक्षा में दिल लगा कर पढ़ाई करने और कैसे ज्यादा से ज्यादा नंबर लाए इसका टिप्स बच्चो को दिया ,पंकज राठौड़ सर ने पिछले दो सालों के दौरान मिले अनुभव को छात्रों से शेयर करते हुए कहा कि इंटर के बाद आपकी असली यात्रा शुरू होगी और इंटर का रिजल्ट ही आप सभी का दशा और दिशा तय करेगा ।निदेशक पंकज कुमार ने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके सफल जीवन की शुभकमनाएं दी और कहा कि यहां की पढ़ाई भले ही समाप्त हो गई और आप सभी अपने अपने पसंद के क्षेत्रों में चले जाएंगे लेकिन आप सभी की यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी ,जब कभी भी आपको हमारी संस्था से पढ़ाई सम्बन्धी किसी भी सहयोग की जरूरत होगी बेहिचक आप सभी यहां आए ।

संबोधन के बाद शुरू हुआ फेयरवेल और नए साल की पार्टी ।कार्यक्रम संचालन कि जिम्मेवारी संभालते ही ज्योत्सना और आदया ने एक बाद एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दे सबका मन मोह लिया ,तो वैभव ने अपने गीतों के माध्यम से समा बांध दिया ,सुजीत ,सन्नी,आदर्श ने नाटक के माध्यम सबको हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया ,दिव्या ने गीटार पर जब धुन बजाई तो सभी मस्ती में नाचने लगे ।फिर तो मस्ती की बहार आ गई और सभी ने जमकर धमाल मचाया ।इस अवसर पर मिस कुमार क्लासेज ,आंकाक्षा को चुना गया तो ,मिस्टर कुमार आरएनपी क्लासेज ,सुजीत चुने गए ।मल्टीटैलेंटेड,वैभव,तो पढ़ाकू का खिताब ज्योत्सना को मिला ,मिस एटिट्यूड आद्या बनी ,हैंडसम हंक,रवि,चुने गए,तो मेकअप क्वीन का ताज वांशिखा जायसवाल को मिला ,।नौटंकीबाज बने सन्नी,और बदमाश के रूप में आदर्श की ताजपोशी हो गई।फाल्ट फाइंडर चुनी गई कोमल प्रिया,तो फुडी बने सुजीत और लाफिंग बॉय वैभव चुने गए ।
इस अवसर पर ,सुनील सर,मनीष मनोरंजन,पंकज राठौड़ ,ए के पांडे ,अभिषेक सर ,चेतना कुमारी ,सुष्मिता कुमारी , लालबाबू सर ,अनुराग कुमार ,प्रेरणा, अलिसा,और छात्र छात्राएं मौजूद थीं ।अंत में निदेशक पंकज कुमार ने सबको धन्यवाद देते हुए नए साल की बधाई दी ।