
दैनिक खोज खबर /जलालपुर (सारण)।
प्रखंड के बिशुनपुरा स्थित शिवप्रसाद हरदेव चंद्रदेव सेवा न्यास केंद्र में शनिवार को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 100 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें 15 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया।
इस अवसर पर न्यास की ओर से पूर्वजों की स्मृति में पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की और समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराना और आंखों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में न्यास के अध्यक्ष ललन पाण्डेय, सचिव जनक पाण्डेय, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर पाण्डेय, उपसचिव मनिंद्र पाण्डेय, समाजसेवी रजनीकांत दुबे, राजेश दुबे, कन्हैया कुमार महतो, अभिजीत सिंह, हर्ष पाण्डेय, संजय पाण्डेय, जनार्दन पाण्डेय एवं राजकिशोर पाण्डेय उपस्थित थे। पूजा-अर्चना मुख्य आचार्य अखिलेश्वर शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई।
न्यास की इस पहल को जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया गया।




Recent Comments