रामपुर की टीम 3 विकेट से विजयीमढ़ौरा(सारण) : स्थानीय बहुआरा राजवारा खेल मैदान मे रामपुर और औदालपत्ति के बीच खेले गए हैपी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रामपुर की टीम ने औदालपट्टी की टीम को 3 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए औदालपत्ति की टीम ने निर्धारित ओवर में कुल 105 रन बनाई ।जिसके जबाब में खेलते हुए रामपुर की टीम ने 3 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज रामपुर टीम के फकरुदीन को घोषित किया गया जिन्हें अतिथियों ने पुरस्कृत किया। बाद में विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि विमान संचालन समिति के अध्यक्ष रूपेश सिंह ने ट्राफी प्रदान किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने खिलाड़ियों का हौशला बढाते हुए कहा की खेल युवाओ में ऊर्जा, अनुशासन और संगठित रहने की सिख देता है। इस मौक़े विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता शैलेंद्र सेंगर, नागेन्द्र राय, हैपी सिंह, मुखिया टूंना सिंह , शत्रुघ्न भगत, बबलू मिश्रा, अंकेश सिंह, अमृतेश सिंह, राजेश सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।