भारत स्काउट गाइड सारण के द्वारा जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराई गई ।

छपरा(दिनांक 25 जून 2020) । शुक्रवार को भारत स्काउट और गाइड के इकाई डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप सारण के द्वारा डुमरी निवासी मुकेश कुमार राय को 1 यूनिट ब्लड उपलब्ध कराई गई।मुकेश राय जिनका होमोग्लोबिन अचानक कम हो जाने के बाद छपरा सदर अस्पताल में भर्ती लिये थे।जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें ब्लड चढ़ाने की बात कही।अवधेश राय के अन्य परिजनों के द्वारा पूर्व में खून दिया जा चुका था,जो इस समय देने में असमर्थ थे।जब ये बात उनके परिजनों के द्वारा जैसे ही इसकी सूचना डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति स्काउट अमन राज को मिली तो वो तुरंत ब्लड बैंक के कर्मचारी धर्मवीर कुमार से संपर्क कर ब्लड उपलब्धता के बारे में पता लगाया।

जैसे ही ये सूचना प्राप्त हुई कि ब्लड बैंक में O+ ब्लड उपलब्ध है स्काउट मास्टर अमन राज ने डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के राज्य पुरुस्कार स्काउट रिंकू कुमार साह के डोनर कार्ड से ब्लड उपलब्ध कराया।

ब्लड उपलब्ध हो जाने के बाद मरीज के परिजन ने स्काउट गाइड संस्था को धन्यबद दिया।वही स्काउट मास्टर अमन राज ने बताया कि जरूरमंदो के लिए स्काउट गाइड संस्था अपने सामर्थ्य के अनुसार हमेशा तत्पर रहती है।