
परसा: राजद से मेरा टिकट पहले से ही कन्फर्म है।अब जनता की आशीर्वाद की जरूरत है।जनता की आर्शीवाद के लिए जन सम्पर्क अभियान जारी है।उक्त बातें परसा के पूर्व विधायक छोटे लाल राय ने जन सम्पर्क अभियान के दौरान अंजनी में कही।पूर्व विधायक ने राजद से टिकट कन्फर्म होने पर जनता से आशीर्वाद लेने के लिए जन सम्पर्क स्थापित करने की बातें कही।उन्होंने स्थानीय विधायक डॉ चन्द्रिका राय पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता सम्मान के साथ विकास करने वाले के साथ है।पूर्व विधायक ने कहा कि गत दस बर्षो में विधान सभा में विकास का गंगा बहाया है।सड़क ,पुल,पुलिया, बिजली, स्कूल ,सामुदायिक भवन, हॉस्पिटल,परसा थाना का भवन आदि का निर्माण कराया है।इसबार विधायक को जमानत जप्त बचाना भी मुश्किल होने की बातें कही।वही टिकट कन्फर्म होने पर कहा कि मेरा टिकट पूर्व से ही कन्फर्म है।जिसको परेशानी है।उसे पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से जनकारी लेने का सलाह दिया।राजद से टिकट कन्फर्म होने की सूचना पर दर्जनो स्थानों पर राजद कार्यकर्ता तथा समर्थको द्वारा पूर्व विधायक को गर्म जोशी के साथ फूलमाला से स्वागत किया गया।




Recent Comments