
समाजसेवा का परिचायक है रोट्रैक्ट सारण सिटी -रोट्रैक्ट गवर्नर राहुल
छपरा । शहर की समाजसेवी संस्था रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी का ऑनलाइन आधिकारिक भ्रमण का कार्यक्रम रोट्रैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3250 के डीआरआर रोट्रैक्टर राहुल राजगडिया ने किया.इस सम्बन्ध में इवेंट को- चेयरमैन रोट्रेक्टर राजकुमार ने बताया की रोट्रैक्ट गवर्नर का आधिकारिक भ्रमण प्रत्येक वर्ष होता है लेकिन लॉकडाउन के कारण ये बैठक ऑनलाइन कराई गई.डीआरआर के इस ऑफिसियल विजिट में डीआरएस शुभम तन्मय,आइपीडीआरआर अनमोल सिंघल,पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल,जेडआरआर आयुष शास्वत, जेडआरएस निकुंज कुमार,रोटरी सारण के अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से रोट्रैक्ट सारण सिटी के किए गए कार्यों का लेखा जोखा लिया.इस दौरान अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह और सचिव सैनिक कुमार ने क्लब के अभी तक किए गए कार्यों को रोट्रैक्ट गवर्नर के सामने रखा.इस दौरान डीआरआर राहुल राजगडिया ने कहा की क्लब का कार्य काफ़ी अच्छा है जरुरत है समाज के प्रति ऐसे ही निरंतरता बनाए रखने की.जो निश्चित ही बना रहेगा मुझे विश्वास है.इवेंट को चेयरमैन राजकुमार ने बताया की कार्यक्रम कई आवश्यक सवालों को सदस्यों ने अधिकारियो से पूछा जिसका विस्तृत जानकारी सदस्यों को दिया गया.इस ऑनलाइन मीटिंग में टेक्निकल हेड अभिषेक श्रीवास्तव, मास्टर ऑफ सेरेमनी अनिल कुमार समेत प्रेसिडेंट इलेक्ट इरशाद अंसारी, निशांत पाण्डेय,पंकज कुमार, अभिषेक कुमार गुप्ता, राजकुमार,नवजीत कुमार,महताब आलम, अभिषेक कुमार,अवध बिहारी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.




Recent Comments