*सीवान : बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत*
✍कुमार विपेंद्र
सीवान : पचरुखी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में रविवार की दोपहर एक बाइक की चपेट में आने से एक बृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला गांव के ही सीताराम चौधरी की पत्नी बुटनी देवी है। बताया जाता है कि उक्त महिला रविवार की दोपहर सड़क पार कर रही थी। इसी बीच एक अज्ञात बाइक की चपेट में आने से सड़क पर गिर गई। जिससे महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों द्वारा इलाज के लिए सीवान ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही महिला की मौत हो गई। हालांकि इस मामले में किसी ने थाने में शिकायत दर्ज नही कराई है।




Recent Comments