गौरा मे डाककर्मियों के कार्यशैली से नाराज पेंशनधारीयों ने किया हंगामा

दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण 

मढ़ौरा/सारण 

प्रखंड के गौरा बाजार स्थित डाकघर में पेंशन की राशि ससमय नहीं मिलने से नाराज पेंशनधारीयों ने हंगामा किया । पेंशनधारीयों ने  बताया कि हर माह पहली तारीख को पेंशन की राशि मिल जानी चाहिये थी, लेकिन डाकपाल की लापरवाही से हमलोगों को डाकघर का वार-बार चक्कर काटना पड़ता है ।आलम ये है की  रोजाना पेंशन की राशि के लिए डाकघर पर दिनभर बैठ कर चले जाते है ।समस्या गंभीर वैसे पेंशनधारियों के साथ है जो बहुत मुश्किल से रोजाना डाक घर आते है । पेंशन की राशि  नही मिलने पर मायूसी  के साथ वापस लौट पड़ता है। पेंशनधारी बुजुर्गों से डाक घर के कर्मी  सीधी मुँह से  बात तक नही करते है ।डाककर्मियो के दुर्व्यवहार के कारण पेंशनधारीयों मे काफी रोष है ।लिपिक  अंसारी पर पेंशनधारीयों का आरोप है की दो माह से डाकघर में आये है तब से पेंशन मिलने मे दिक्कत हो रही है। पहले ससमय  मिल जाता  था। मो.अंसारी जी पहले से कई शिकायतें भी हुई है ,जिसके उपलक्ष्य मे जांच नहीं हुआ है। मो. अंसारी जी जब तब अपने को मिलिट्री मैन बताकर धौंस  जमाते है ।हमलोगो से बुरा बर्ताव करते है । पेंशनधारीयों मे इस व्यवहार को लेकर काफी रोष है ।पेंशनधारीयों में चंद्रमा प्रसाद,पशुपतिनाथ, जमदार प्रसाद,रघुपति प्रसाद,लक्षिया देवी,झुना देवी,रामझरी देवी,मजोता देवी सहित कई अन्य भी थे ।