एटीएम बदल कर 50 हजार रुपये की हेरा-फेरी मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
तरैया (सारण) :
एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये की हेरा-फेरी करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात उचक्कों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।पीड़ित इसुआपुर थाना के परसा गाँव निवासी फौदार महतो ने प्राथमिकी दर्ज करायी है।पिड़ित का कहना है कि वह
अपने भाई के तिलक के लिए रुपया निकालने तरैया के रामबाग एटीएम में आया था।इसी बीच कतार में पीछे खड़े एक व्यक्ति ने धक्का कर उसका एटीएम बदल लिया और फरार हो गया।फिर उसके खाते से घंटो भर में ही 50 हजार रुपया गायब कर दिया।उसके छोटे भाई का तिलक 20 जून और शादी 25 जून 2018 को था।उसका खाता शामकौड़िया एसबीआई बैंक में है।बैंक में पैसे नही थे।और पिड़ित के घर तिलक था।तो पिड़ित एटीएम से रुपया निकालने तरैया आ गया और रामबाग एटीएम से रुपया निकाल रहा था।इसी बीच उसके पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उससे यह कहते हुए उसके पास पहुँच गया की रुपया निकालने में काफी देर हो रहा है।यह कहते हुए एटीएम बदल लिया और वहाँ से गायब हो गया।जब पिड़ित ने ध्यान से देखा तो उसे पता चला कि उसका एटीएम बदला गया है।फिर पीड़ित अपने एसबीआई ब्रांच पहुँचा और अपने खाते का स्टेटस निकलवाया तो देखा कि चालीस हजार रुपया इसके एटीएम से खाता नम्बर 10511259675 में ट्रांसफर किया गया है।तथा 10 हजार नकद निकाल लिया गया है।शाखा प्रबंधक ने बताया कि उक्त खाता जिसमे राशि का ट्रांसफर हुआ है।सिवान जिले के जीरादेई निवासी विधा पांडेय का है।प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार तिवारी ने बताया शिकायत प्रतिवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।और कांड का अनुसंधान किया जा रहा है।