प्रेमी के साथ घर से भागी दो बच्चों की मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार
#परवेज अख्तर/सिवान,
पचरूखी : थानाक्षेत्र के के मोहम्मदपुर से गत 16 जून को मायका जाने के बहाने पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार दो बच्चों की मां को पुलिस ने रविवार को पचरूखी बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच व न्यायालय में बयान दर्ज कराने की तैयारी में जुटी हुई है। बताया जाता है कि महिला 16 जून को मायका जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह ना तो अपने मायके हीं गई और ना हीं वह घर लौटकर आई। इस बीच ससुरालवालों ने जब उसके कमरे की तलाशी ली, तो कमरे से 80 हजार रुपये नगदी, जेवरात व दो मोबाइल गायब था। इसके बाद 19 जून को पति ने पत्नी के खिलाफ पचरुखी थाना में आवेदन देकर घर से जेवरात व रुपया लेकर फरार होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उधर मायके वाले ने बेटी से सम्पर्क नहीं होने पर ससुरालवालों पर ही बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था। लेकिन, जब पुलिस ने मामले के तमाम बिंदुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल शुरू की तो चौकाने वाला तथ्य उजागर हुआ। इधर पुलिस महिला की बरामदगी व आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच रविवार की सुबह महिला के पचरुखी बाजार में मौजूद होने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। जहां तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लेकर मामले की कार्रवाई में जुट गई है।………………………………………………………




Recent Comments