युवती ने सोशल मीडिया द्वारा न्याय की लगाई गुहार, न्याय नहीं मिलने पर सुसाइड की दी धमकी
गोपालगंज:– एक युवती का विडियो वायरल हो रहा है. जिसमे उसने सोशल मीडिया के जरिये अपने रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है. साथ ही इस विडियो में युवती ने न्याय नहीं मिलने पर सुसाइड करने की धमकी दी है. इस विडियो में युवती खुद को हथुआ के माली टोला के इनतीसा प्रविनकी रहने वाली बताया है.करीब सवा दो मिनट का यह वीडियो व्हात्सप्प एवं फेसबुक के जरिये खूब शेयर किया जा रहा है. इस विडियो में युवती ने अपना पूरा नाम पता भी बताया है. उसने अपने रिश्तेदारों और पड़ोसिओ पर मारपीट करने, गली गलौज करने, बदतमीजी करने और किसी केस को थाना से उठा लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है.युवती ने विडियो में कहा है की उसने बीते 17 जुलाई को हथुआ थाना कोई केस दर्ज कराया है. इस केस के बाद ही उसे धमकी मिलने लगी है. उसके दरवाजे पर गुंडे आने लगे है. उसे किडनैप करवाने, हत्या करवाने और चेहरे पर तेजाब फेकने की धमकी दे रहे है. पीडिता का कहना है की वह घर में माँ और दो भाई के साथ रहती है. उसका 27 जुलाई को बीए पार्ट एक का परीक्षा है. उसका धमकी के बाद से घर से निकलना मुश्किल हो गया है. तीन दिन पहले उसका फूफू का लड़का उसके घर आया और घर आते ही उसकी माँ और उसकी पिटाई करने लगे. उसके पिता बाहर में नौकरी करते है. और एक भाई दिल्ली में बीटेक कर रहा है. उसके मोबाइल भी छीन लिए गए. पीडिता ने अपने पडोसी वसी अहमद, भानु मिया, शकीरा आलम, जैनुलावादीन पर आरोप लगाते हुए दोषीओ पर कारवाई करने और कारवाई नहीं होने पर सुसाइड करने की धमकी दी है.बहरहाल इस मामले में हथुआ थाना के सब इंस्पेक्टर प्रशांत राय ने बताया की हथुआ थाना में केस संख्या 129 / 18 दर्ज कराया गया है. जिसमे चार लोगो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.




Recent Comments