समस्तीपुर:राजद कार्यकर्ताओं ने फूंके मुख्यमन्त्री व उपमुख्यमंत्री के पुतला समस्तीपुर:राजद कार्यकर्ता ने फूंके मुख्यमन्त्री व उपमुख्यमंत्री के पुतला

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
समस्तीपुर :
समस्तीपुर बिहार को सूखाग्रस्त घोषित कराने के लिए राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का पूतला दहन किया। राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि सूखे की मार से किसान का हाल बेहाल है। किसान ने जो बीचड़े तैयार हैं। तैयार बीचड़े खेतों में ही सूखते देखे जा सकते हैं।राजद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को लेकर राजव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला राजद समस्तीपुर के द्वारा कर्पूरी आश्रम स्थित कार्यालय से प्रतिरोध मार्च निकाला। जो शहर की विभीन्न मार्गों से होते हुए नगर भवन के पास ओवरब्रिज के सामने पहुंच कर प्रतिरोध मार्च-सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का पुतला-दहन किया।कार्यक्रम का नेतृत्व राजद जिला अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने की। मौके पर पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, राजद जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह, चन्द्रिका प्रसाद सिंह, नगर परिषद् के सभापति तरकेश्वरनाथ गुप्ता, राकेश कुमार ठाकुर, पप्पू यादव, जीतेन्द्र सिंह चंदेल, मोहम्मद नसीम अब्दुल्लाह, मोहम्मद कलाम खान, प्रेम प्रकाश शर्मा, रोशन यादव, जगदीश राय, मनोज राय, प्रमोद राम, रामविनोद पासवान, मन्नू पासवान, राकेश यादव, रामईश्वर साह, दीपक यादव, जयशंकर राय, उमाशंकर राय, अजित यादव, मोहम्मद जाबिर, मोहम्मद परवेज आलम, अब्दुल खालिक, ओमप्रकाश, महफूज आलम सोनू, फैसल आलम मन्नू इत्यादि मौजूद थे।




Recent Comments