पानापुर (सारण)शनिवार को प्रखण्ड क्षेत्र के भोरहाॅ में भाकपा माले किसान प्रकोष्ठ के दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने किसान बिल की प्रतियाँ जलाकर किसान बिल का विरोध किया।भाकपा माले नेता सभापति राय ने कहा कि किसान बिल के विरोध में पूरे देश में बंद का आह्वान किया गया था जिसे भाकपा माले ने भी समर्थन किया है।नया किसान बिल किसान विरोधी है तथा अंबानी तथा अड्डानी जैसे कारपोरेट घरानों के हीत में है।ऐसे किसान बिल का हम सभी किसान प्रकोष्ठ के सदस्य विरोध करते हैं।हमारी मुख्य मांगो मे 1-कारपोरेट और बहुराष्ट्रीय कंपनियों खेती छोड़ो।2-मोदी सरकार होश मे आओ, किसानों से मत टकराओ।3-खेती,किसानी और देश की खाध सुरक्षा कि गुलामी के कृषि संबंधी तीनो बिल वापस लो।4-कर्ज मुक्ति और ड्योढ़ा दाम ,लेकर रहेगा देश का किसान। मौके पर चन्द्रावती देवी,शान्ति देवी,देवकली देवी,सालमा बीबी,पानपातो देवी,ललिता देवी,बकरीदन बीबी,प्रभावती देवी,अशोक राय,चन्द्रिका राय,पुन्यदेव राय,पप्पू राय सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे ।