
शिक्षा सुधार शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित किया गया ।
मशरक (सारण) प्रखंड क्षेत्र के डुमरसन बंगरा मे बाबा विश्वकर्मा आईटीआई के सभागार में रालोसपा के द्वारा शिक्षा सुधार शिक्षक सम्मान कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने शिक्षकों को अंग बस्त्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि आज हमारी पार्टी शिक्षकों के सम्मान कर शिक्षकों मे एक अलग रुप से शिक्षा के लिए अनेकों प्रकार की गतिविधियों को सामने रखा जिसमें हमारे शिक्षक सम्मान के साथ अपनी प्रतिभा बच्चों के भविष्य के लिए लगन से काम करेंगे ।वहीं बिनोद तिवारी ने नियोजित शिक्षकों के समान कार्य के समान वेतन सरकार को देना चाहिए क्योंकि जब सभी कार्य एक समान ही कर रहे है तो इसमें भेदभाव किस बात की ।सम्मानित किए गए शिक्षकों मे मोहन साह ,नागेंद्र माझी ,दीनानाथ साह ,गौतम साह ,मिन्टू बाबा आदि लोगों को सम्मानित किए जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिह ,बिनोद तिवारी ,उमेश सिंह ,राकेश रंजन पाण्डेय ,रामएकबाल सिंह आदि ने सम्मानित किए।




Recent Comments