पुलवामा में आतंकी हमले से शहर से गांव तक युवाओं के सीने में पाकिस्तान के खिलाफ धधक रहा हैं आग, विभिन्न गावों में भी निकला कैंडल मार्च

तरैया(सारण) 16.02.2019
कश्मीर के पुलवामा में शाहिद जवानों की शाहादत पर शनिवार को प्रखण्ड के विभिन्न गाँवो में कैंडिल मार्च निकाला गया।सरेया रत्नाकर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में भटौरा गाँव से एसएच 73 पर नन्दनपुर गाँव तक कैंडिल मार्च निकाला गया।जिसमे विकास कुमार सिंह,आलोक सिंह अमीन, मनोज पंड़ित व अन्य मौजूद थे।तरैया एसबीआई परिसर से मुख्य सड़क पर युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष शशि रंजन यादव की अध्यक्षता में बाजार पर कैंडिल मार्च निकाला गया।पोखरेरा बाजार पर परिवर्तनकारी प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह की अध्यक्षता में कैंडिल मार्च निकाला गया।वहीं छात्र रालोसपा ने भी बाजार पर आक्रोश मार्च निकाला और पाकिस्तान के वजीरे आजम इमरान खान का पुतला दहन किया।जिसका नेतृत्व टुल्लू सिंह ने किया।सरेया वसंत गाँव मे श्री राम दल द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया।जिसकी अध्यक्षता धीरज कुमार सिंह ने किया।जिसमें मुन्ना सिंह,रंजन सिंह विक्की सिंह,विकेश सिंह,मुकुल सिंह,शैलेन्द्र सिंह,मिथलेश सिंह व अन्य मौजूद थे।