मनरेगा कार्यालय

मढ़ौरा (सारण) मनरेगा में बकाया भुगतान में देरी को लेकर शिल्हौड़ी पंचायत के बीडीसी सदस्य सुदीश मांझी ने मनरेगा कार्यालय के सामने अपने शरीर में आग लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास किया।जिसमें शरीर कुछ भाग जल गया।

मनरेगा कर्मी हल्ला होने पर बाहर आये और आग बुझाया ।

छपरा सदर अस्पताल में इलाजरत बीडीसी सदस्य

बीडीसी सदस्य को आनन फानन में मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहा उसका प्रारंभिक इलाज करने के बाद छपरा रेफर कर दिया गया है ।

इलाज कर रहे चिकित्सक डा विरेश कुमार ने बताया कि बीडीसी सदस्य सुरक्षित है , शरीर आंशिक रुप से 12 प्रतिशत जला है । प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिये छपरा रेफर कर दिया गया है ।