मढ़ौरा(सारण) : एसडीओ ने मानव श्रृंखला में मढ़ौरा की भागिदारी का किया समीक्षा, कहा श्रृंखला में नही होनी चाहिये टूटमढ़ौरा ।मानव श्रींखला में भागिदारी को लेकर मढ़ौरा प्रखंड की प्रगति रिपोर्ट पर एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय में समीक्षा किया । प्रखंड के जीविका, हेल्थ,आंगनवाड़ी, शिक्षा, हेल्थ सेक्टर के साथ बैठक में उन्हे निर्धारित जगह पर मुस्तैदी से अपनी जिम्मेवारी पूरा करने को कहा । एमओ से विशेष तौर पर चर्चा करते हुये कहा कि डीलर व अन्य लोगों के साथ आम लोगो के सहयोग लेना है ताकी जागरूकता का संचार बढ़े। सीडीपीओ को कार्डिनेटर के साथ सभी आंगनवाड़ी सेविका सहायिका से बात करके संख्या पुरी रखने को सुनिश्चित करने कहा।

आंगनवाड़ी को जागरूकता अभियान के तहत लगातार गांवो में कार्यक्रम आयोजित करने के साथ बोला कि आंगनवाड़ी का पुर्व से जो रिपोर्ट रहा है उस स्थिती में बदलाव होना चाहिये। बीएओ को सभी किसान सलाहकार के साथ जागरुक किसानों को प्रेरित कर श्रृंखला को मजबूत करने को कहा । एसडीओ ने इस दौरान कुछ विभाग के रूट में भी इजाफा करते हुयें उनकी अधिक संख्या मे उपस्थिति के लिये निर्देशित किया । जीविका से नौतन एवं उसके आसपास पहले के तय स्थान पर उनकी बड़ी उपस्थिति को निश्चित करने को कहा । विभागो की स्थिति से पूरी तरह से संतुष्ट नही दिखे एसडीओ ने किसी तरह के चूक से सभी को अगाह किया। कहा कि अनुमंडल मुख्यालय में मानव श्रृंखला अभेद होनी चाहिये इसके लिये एक एक व्यक्ति से बात कर उन्हे जागरूक करने की जरुरत है । सभी को पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर बन रही मानव श्रृंखला के लिये जन समर्थन बनाने के और आगे आने के लिये प्रेरित करने को कहा । एसडीओ ने समय कि कमी को सामने रखते हुये कहा कि सभी को मजबूती और तत्परता से लगने की जरूरत है । इस दौरान एसडीयो ने शिक्षा विभाग के साथ मनरेगा, कृषि, आंगनवाड़ी, हेल्थ सभी को जिम्मा सौपा । कहा कि संख्या बल अधिक रहने पर ही मानव श्रृंखला को अनुमंडल में वेहतर ढ़ंग से पूरा किया जा सकता है । कही चेन में टुट नही होना चाहिये और सभी विभाग को अपना सौ प्रतिशत देना है। बैठक में डीसीएलआर सुनिल कुमार रंजन, बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, सीडीपीओ वशु श्री, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका, मनरेगा पीओ, जीविका बीएमपी, मढ़ौरा एमओ, बीएओ, शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, चिकित्सा प्रभारी आरएन तिवारी स्वास्थ्य मैनेजर सुशील गौतम सहित प्रखंड के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे । एसडीओ ने बताया कि 16 जनवरी से रूट में मार्किग शुरु कर दिया जायेगा ताकी सभी का स्थान पहले से तय रहे ।