पटना : विधान परिषद मे गूंजा पत्रकार सम्मान पेंशन योजना

एमलसी का आभार जताते पत्रकार गण
रिपोर्ट – सन्नी भगत
पटना – भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं एम एल सी प्रो0नवल किशोर यादव ने विधान मंडल के शीतकालीन सत्र मे विधान परिषद मे शून्य काल के दरम्यान बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना 2019 की नियमावली मे विसंगतियों का मामला उठाया। प्रो0 यादव ने कहा की यह नियम अत्यधिक कठोर एवं अव्य हारिक है।इससे छोटे,मझौले एवं मुफ्फ्सील के मीडियाकर्मियों को इसका लाभ नही मिल रहा है।इस नियमावली से सिर्फ बड़े मीडिया घरानों एवं राजघरानों के मीडिया को ही लाभ मिल रहा है।
बिहार प्रेस मेन्स यूनियन की सर्वप्रथम एवं एकमात्र पहल पर प्रो0नवल ने इस मामले को उठाया।इस प्रश्न का प्रारुप भी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरीय पत्रकार एस• एन• श्याम ने खुद लिखा था।




Recent Comments