[अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर] मोतिहारी मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बरदांहां गांव में एक संवेदक के साथ मारपीट कर नकदी तथा आभूषण छीन लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में पकडीदयाल थानाक्षेत्र के फुलवार गांव निवासी व्रिकम सहनी ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है।
पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि तूफानी सहनी, जयमंगल सहनी, शिवदयाल सहनी व रंजू सहनी ने उन्हें घेर लिया। घेरने के बाद गाली-गलौज करने लगे। कहा- तुम बहुत बडा ठीकेदार बनता है व मजदूरों को लेकर उतर प्रदेश मुगलसराय जा रहा है। तुम्हें जान से मार देंगे। मारपीट के दौरान 30 हजार नकद तथा आभूषण भी छीन लिए। थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।




Recent Comments