साठी प.चम्पारण में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 
✍ दैनिक खोज खबर संवाददाता शमीम कमर रेयाज़ी की कलम से 👉 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चम्पारन सत्यग्रह शताब्दी के उपलक्ष्य में अबुल कलाम रिसर्च फाउंडेशन के  बैनर तले साठी अबुल कलाम बी एड कालेज में  29,30 अप्रैल को दो दिवसीय राष्ट्रिय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है । 
यह बताते चलें कि 30 अप्रैल 1917 को गांधी जी चम्पारन सत्यग्रह यात्रा के दौरान साठी की धरती पे पधारे थे और कटहरी में रात्रि पड़ाव भी किया था । उस इतिहासिक लम्हों की याद और गांधी जी द्वारा रचनात्मक कार्यों के वर्णन हेतु यह सेमीनार अपने आप में एक इतिहासिक सेमिनार होगा । चम्पारण सत्यग्रह ने गांधी जी को महात्मा बनाया और पूरी दुनिया से परिचित कराने का गौरव चम्पारण को प्राप्त है । चम्पारण में साठी की धरती ने भी हमेशा किसी न किसी क्षेत्र में इतिहास रच है । आज शिक्षा जगत में साठी में 2 बी एड कालेज का होना उसका उद्धारण है। श्री मौलाना अनिसुर रहमान क़ासमी महासचिव ईमारत शरीया पटना ने अपनी अनथक प्रयासों से चंपार्नवासियों को कालेज स्थापित कर गौरवंतीत किया है । 
इस राष्ट्रिय सेमीनार में राष्ट्रीय स्तर के बुद्धिजीवी,प्रोफेसर्स,स्वतंत्रता सेनानियों के अलावा विभ्निय कालेज एवम विश्व विद्यालयों के रिसर्च स्कालर छात्रों की उपस्तिथि सेमिनार की सफलता में चार चांद लगाएगी और शिक्षा जगत में क्रांति साबित होगी । अबुल कलाम रिसर्च फाउंडेशन की इस आयोजन में सहयोगी संस्थाएं अबुल कलाम बी एड कालेज कटहरी,शम्स बी एड कालेज कटहरी साठी, युसूफ इंटरनेशनल स्कूल कटहरी मुख्य हैं । सेमिनार की सफलता के लिए श्री हाफिज़ूर रहमान ,श्री हाजी सैदुर्रहमान ,ओबैदुर रहमान ,मोतिउरहमान , प्रोफेसर अरुन कुमार ,प्रोफेसर अश्विनी कुमार के अलावा संस्था के सभी स्टाफ दिन रात एक किये हुए हैं ॥