मैजिक वैन की टक्कर में महिला घायल

#परवेज अख्तर/सिवान;
पचरुखी: सराय थाना अंतर्गत बैसाखी हाइवे पर तेज रफ्तार से जीप ने मैजिक वैन को ठोकर मार दी। जिससे एक महिला घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर में मैजिक तरवारा से सिवान जा रही थी।उसी समय जीप हरदिया से अतरसुवा टोला स्थित चौराहे पर टकरा गई। जिसमें मैजिक में सवार महिला व एक बच्चा उछल कर दूर सड़क पर फेंका गए। जहां महिला घायल हो गई । स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा दिया। महिला की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी अंजलि देवी के रूप में हुई है।