शराब छोड़ धंधेबाज फरार
✍परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई (सिवान) : थाना क्षेत्र के मुइया पुल के पास सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान जीरादेई पुलिस ने दो बाइक से 38 बोतल यूपी निर्मित शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि दो शराब धंधेबाज यूपी से शराब का एक बड़ी खेप लेकर जीरादेई जा रहा थी। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने मुइया पुल पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही शराब धंधेबाज बाइक समेत शराब छोड़कर फरार हो गए। पुलिस बाइक व शराब जब्त कर ली गई है।
—




Recent Comments