पटना दूरदर्शन पर काब्य पाठ करते दिखेंगे मांझी के शिक्षक व कवि बिजेन्द्र तिवारी उर्फ बिजेन्द्र बाबू

मांझी(सारण) : बुधवार को दोपहर 12 बजे पटना दूरदर्शन पर काब्य पाठ करते दिखेंगे मांझी के शिक्षक व कवि बिजेन्द्र तिवारी उर्फ बिजेन्द्र बाबू। श्री तिवारी दोपहर में पटना दूर दर्शन पर प्रस्तुत दर्पण कार्यक्रम के काब्यगोष्ठी में अपनी प्रसिद्ध कविता।रखीह जोगा के संस्कार। की प्रस्तुति करेंगे। प्रखंड के ग़ैरतपुर मध्य विद्यालय के शिक्षक श्री तिवारी इससे पहले भी पटना दूरदर्शन व रेडियो स्टेशन से काब्य पाठ प्रस्तुत कर चुके हैं। साथ ही मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले श्री तिवारी जिले के विभिन्न मंचों द्वारा काब्य पाठ व सफल मंच संचालन के माध्यम से स्रोताओं के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता अर्जित की है।