मुखिया पर ठीकेदार ने लगाया रंगदारी मांगने का आरोप
मढ़ौरा (सारण):स्थानीय थाना में प्रखंड के नौतन पंचायत के मुखिया पर एक ठिकेदार से रंगदारी मांगने अौर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। ठिकेदार पंचायत मे मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का कार्य कर रहा था । इस कार्य को लेकर मुखिया के द्वारा रंगदारी मे 25 लाख मांगने अौर दबाव बनाने के लिये मारपीट की बात कही गई है । मामले में ठिकेदार छपरा निवासी अभय सिंह उर्फ नवीन कुमार सिंह ने मढ़ौरा थाना में एक आवेदन दिया है । थानाध्यक्ष रामबालेश्वर राय ने इसकी पुष्टि कर जांच की बात कही है ।वहीं इस मामले में मुखिया का मोबाइल स्विचऑफ़ रहने से प्रतिक्रिया नहीं मिल पाया ।




Recent Comments