समस्तीपुर:उत्पाद विभाग की टीम ने किया एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
हसनपुर

हसनपुर थाना से करीब तीन किलोमीटर दूरी पर दुगॅपुर गांव में सालों से देशी शराब का कारोबार किया जा रहा था । उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर फैक्ट्री को नष्ट कर दिया ।
मौके पर से उत्पाद की टीम ने सात सौ लीटर देशी शराब बनाने का उपकरण की बरामदगी के साथ चालीस लीटर देशी शराब का सामान के साथ दो धंधेबाज रोहित पासवान, मोहित पासवान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया ।
थानाध्यक्ष महादेव कामत ने बताया कि उत्पाद विभाग के निरक्षक जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में हसनपुर पुलिस ने सालों से चल रहे शराब फैक्ट्री को गुप्त सूचना के आधार पर उक्त गांव में छापेमारी कर मामले को उजागर किया गया । खुलेआम शराब बनाने व होम डिलिवरी का कारोबार करने का खुलासा हो गया ।




Recent Comments