मुकदमे की चेतावनी से शिक्षक डरनेवाले नहीं,
हर हाल मे लेगें समान कार्य समान वेतन : उदय

मांझी(सारण)। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष मंडल के सदस्य एवं बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता उदय शंकर गुड्डू ने आन्दोलन की सफलता को लेकर जिले के प्रखंडवार दौरा के क्रम मे कहा कि हम उन्होंने कहा कि मुकदमे की चेतावनी से शिक्षक नही डरने वाले। हम समान कार्य के बदले समान वेतन लेकर रहेंगे। सरकार तानाशाह बन कर नियोजित शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार संविधान की धज्जियाँ उडा रही है। वह लगातार शोषण का रास्ता अखि्तयार करते हुए शिक्षकों की घोषित हडताल को कुचलना चाहती है। जिसे सूबे के शिक्षक बर्दाश्त नहीं करेंगे और सरकार की तुगलकी बयान से डरनेवाले नहीं है। शिक्षक संघ अंतिम सांस तक लडेगा। शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव सुनील तिवारी, प्रदेश महासचिव तसौवर हुसैन, राज्य उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. राजेश यादव ने कहा कि यह आंदोलन सूबे की सरकार को सबक सिखाएगा और आनेवाले दिनों मे अगर समय रहते सरकार नहीं चेती तो यह आंदोलन और तीव्र होगा। जिसकी सारी जवाबदेही सरकार की होगी। गुड्डू ने बताया कि बिहार के सभी नियोजित शिक्षक 17 फरवरी से हड़ताल पर जाने की तैयारी मे है। जिसके लिए सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।