
एसएसबी सैनिक की बिजली के करेंट लगने से मौत,गांव में शोक की लहर
परसा(सारण): थाना क्षेत्र के तितिरा गाँव निवासी एसएसबी के सैनिक राकेश कुमार राय का मौत बिजली के करेंट लगने से हो गया।मृतक सैनिक तितिरा गाँव निवासी चिमनी मालिक हरेन्द्र राय का 32 बर्षीय पुत्र राकेश राय बताया जाता है।घटना के सम्बन्ध में परिजानो से मिली जनकारी के अनुसार सैनिक राकेश घर निर्माण कार्य चल रहा था।इसी क्रम में गढ़े से पानी निकलने के लिए समरसेबुल चलाने के लिए बिजली जोड़ रहा था।इसी क्रम में बिजली के संपर्क में आ गया।जिसको उपचार के लिए परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा लाया गया।चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत पटना रेफर कर दिया।पटना ले जाने के क्रम में सैनिक ने दरियापुर में दम तोड़ दिया।मौत की खबर मिलते ही पिता हरेन्द्र राय माता इनर देवी पत्नी नेहा देवी भाई कमलेश कुमार नवलेश कुमार का रो रो कर बुरा हाल था।घटना की खबर पर दरियापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।घटना की खबर मिलते ही प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार यादव जीप प्रतिनिधि कमलेश राय रोनू सिंह आदि घर पहुँच परिजनों को सांत्वना दिया।मालूम हो की गत 10 जून को शादी हुआ था।गत बर्ष 2006 में सैनिक में योगदान किया था।




Recent Comments