मढ़ौरा में 50 लीटर दारू के साथ छः गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के अोल्हनपुर नदी किनारे सोमवार की संध्या पुलिस ने छापामारी के 50 लीटर दारू के साथ छ कारोबारी को गिरफ्तार किया । सभी गिरफ्तार कारोबारी को पुलिस ने जेल भेज दिया है । गिरफ्तार कारोबारी में गरखा अनोनी निवासी उमेश मांझी, खोदाईबाग खैरा निवासी राजकुमार साह, पप्पू चौधरी, अोप्रकाश गुप्ता, मुबारकपुर मढ़ौरा निवासी रंजन कुमार, चकदारा खैरा निवासी बीगन महतों का नाम बताया गया है । पुलिस के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ पुलिस अपनी कारवाई लगातार जारी रखेगी ।