मारपीट घटना को ले दूसरे दिन भी तनाव, पुलिस कर ही कैंप

परवेज अख्तर/तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन बंगरा टोला
और कुरैशी मोहल्ला के बीच पूर्व के विवाद को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीचहुई मारपीट एवं पथराव के दूसरे दिन शनिवार को गांव में तनाव व्याप्त रहा है।

इसको लेकर पुलिस गांव में कैंप कर रही है और हर गतिविधियों पर नजर

रखी हुई है। यदि प्रशासन अलर्ट नहीं हुआ तो कभी भी कोई घटना घट सकती है।

घटना के दूसरे दिन भी नहीं हुई प्राथमिकी :

जीबी नगर थाना के चौकी हसन बंगरा टोला और

कुरैशी मोहल्ला गांव के लोगों के बीच हुई

मारपीट के मामले में घटना के दूसरे दिन भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि घटना के बाद तनाव

को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है। वहीं प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।