थानों में शिविर लगा हुई भूमि विवाद मामले की सुनवाई

परवेज अख्तर/

सिवान : जिले के भगवानपुर, सिसवन समेत अन्य थानों में
शनिवार को शिविर आयोजित कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कई मामलों का निष्पादन किया गया।

इस मौके पर सीआइ महावीर मांझी, प्रधान सहायक बलिराम चौबे

के अलावा त्रिलोकी रावत, सुरेंद्र सिंह, राजकिशोर सिंह, चंद्रमा यादव,

सोंधनी के महेश राय, शत्रुघ्न प्रसाद, गौतम राय आदि

दर्जन भर से अधिक फरियादी शामिल थे।

सिसवन अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी इंद्रवंश राय के नेतृत्व में

जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित बाद विवादों का निपटारा किया गया। अंचलाधिकारी इंद्रवंश राय ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के ग्यासपुर, बघौना, भागर, सिसवन, घुरघाट, नयागांव, बखरी, कचनार, भागर, भीखपुर आदि गांवों

के लोगों द्वारा भूमि संबंधित विवाद के लिए आवेदन दिया गया था।मौके पर अंचल सहायक

वली महमद, राजस्व कर्मचारी सुभाष सिंह, अनिल सिंह, जयराम सिंह आदि उपस्थित थे।