रघुनाथपुर के आदमपुर गांव से नगदी सहित हजारो की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर. थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव स्थित संठी मोड़ के समीप शिवदत्त बिन की झोपड़ी से सोमवार की रात टाट फाड़ कर नगदी व सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य समान की चोरी चोरों ने कर लिया. मामले में गृह स्वामी शिवदत्त बीन ने स्थानीय थाना में चोरी के संबंधन में अवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि घर में सिर्फ दो महिला व एक वृद्ध पुरुष थे. जो अपनी झोपड़ी में सोये हुए थे. उसी दौरान चोरों द्वारा टाट फाड़ कर 12 हजार नगद सहित सोना व चांदी की जेवर, कपड़ा, गैस चूल्हा, सिलेंडर, टेबुल फैन सहित अन्य समान चोरी कर ली. जिसका कीमत लगभग 70 हजार बताई गई है. घटना की जानकारी घरवालों को सुबह हुई. पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही ळै.