पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के अलग -अलग गांवो में मारपीट की हुई घटनाओं में आधे दर्जन लोग घायल हो गये।मारपीट की पहली घटना रसौली तकथ टोले की है जहां टावर लगाने वाले जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें सात महिलाएं घायल हो गयीं।घटना के संबंध में बताया जाता है कि रसौली तकथ टोला में मोबाइल कंपनी का टावर लग रहा है एवं टावर की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच में विवाद चल रहा था ।उसी दौरान टावर का काम रोकने गई महिलाओं के साथ मारपीट की गई जिसमें सात महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई।सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पानापुर में किया गया। वही गंभीर रूप से घायल मीना देवी एवं देवपती देवी को बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया।मारपीट की दूसरी घटना जीपुरा गांव की है जहां जमीनी विवाद में हुई मारपीट में मोहन भगत ,नंदकिशोर भगत ,देवंती देवी एवं सोना देवी घायल हो गयीं।