
मान पुरसौली गांव में अचानक लगी आग से चार लोगों का घर जलकर स्वाहा
इसुआपुर (सारण)-थाना क्षेत्र के मान पुरसौली गांव के हरिजन टोला में शनिवार को 2 बजे दिन में अचानक लगी आग से चार लोगों का घर जलकर स्वाहा हो गया।पीड़ित परिवार के मोहन राम,सुकेन्द्र राम,लगेन्द्र राम तथा छठिया देवी के फूस नुमा घर मे अचानक आग लग गई ।ग्रामीणों द्वारा जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक सारा सम्पति राख हो गया ।इस आगलगी में सुकेन्द्र राम का नगद 30 हज्जार रुपये सहित लगभग 1 लाख मूल्य की समाप्ति जल गया ।वही लगेन्द्र राम का 40 हज्जार, मोहन राम का 25 हज्जार, छठिया कुँवर का 25 हज्जार का सम्पति जलकर राख हो गया ।इस आगलगी में लगभग 2 लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गया है ।पीड़ितों की सुध लेने थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा के अलावा कोई पदाधिकारी नही पहुचा है ।भोजन तथा कपड़े के लाले पड़ चुके इस पीड़ित परिवार को चील चिलाती धूम में सर ढकने का कोई सहारा नही बचा है।वही स्थानीय सरपंच उमेश्वर सिंह के अलावा कोई जन प्रतिनिधि भी नही पहुचे हैं ।




Recent Comments