परवेज अख्तर/सीवान
जीरादेई। प्रखण्ड के महेन्द्र उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कालेज जीरादेई के छात्र-छत्राओं के द्वारा 19 जनवरी को विहार के साथ-साथ पूरे विश्व को जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिये मशाल जुलुश का आयोजन किया गया। जिसमें बिद्यालय के 500 छात्र-छात्राओं के साथ बिद्यालय परिवार से सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के पैतृक आवास से मशाल जुलुश का की सुरुवात जीरादेई प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी शुनिल कुमार गौंड,जीरादेई प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी, प्रधानाध्यापक रामविलाश प्रसाद,पीओ योगेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से किये। मशाल जुलूस राजेन्द्र बाबू के आवास से होते हुए महेन्द्र उच्च विद्यालय पहुँचा।इस दृश्य को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों की अधिक संख्या में भीड़ इकठा हो गई।ढोल-नगाड़े के साथ छात्रों के द्वारा बैंड बाजा के धुन पर
एक दो तीन चार,सफाई करो बार-बार।जान जीवन हरियाली है,मानव श्रृंखला की तैयारी है। गावँ -गावँ में जाना है,नाश मुक्त कराना है। नारा बोला गया।
बच्चों को संबोधन करते हुए प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी शुनिल गौंड ने बताया कि यह मानव श्रृंखला पूरे विश्व को जागरूक कर इस पृथ्वी और वातावरण को दूषित होने से बचाने में महत्वपूर्ण भमिका प्रदान करेगा। माननीय मुख्यमंत्री का यह जन जीवन हरियाली सरहनीय कार्यक्रम पूरे देश के साथ-साथ पूरे विश्व को संरक्षित करने का काम करेगा। जिससे हर समुदाय और बर्ग के लोगों को फायदा होगा।
बिद्यालय के प्रधानाध्यापक रामविलाश प्रसाद ने बताया कि मुझे अत्यंत खुशी हो रही है कि मेरे बिद्यालय के बच्चों द्वारा इस मत्वपूर्ण योजना के प्रति लोगों को जागरूक कर समाज के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रेरित करने का कार्य मिला है।
मौके पर शिक्षक अनिरुद्ध प्रसाद,शुनिल द्विवेदी,राजू कुमार,बिजय कुमार,अर्चना अरिडी, कुमारी किरण,ब्याश बैठा,लालबाबू राम,नाजिर अहमद,उप प्रमुख राजाराम,रंजीत श्रीवास्तव,शुरेन्दर चौबे,नरोत्तम तिवारी, संदीप कुमार,कांग्रेश युवा टेक आशीष पांडेय,प्रेम दुबे के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।




Recent Comments