परवेज अख्तर (सिवान)

सीवान।शहर के बड़हरिया रोड स्थित बिन्दुसार बुजुर्ग में पर्वत वाहन प्रदूषण जांच केन्द्र का शुभारंभ किया गया।इस दौरान एमभीआई अर्चना कुमारी ने बताया कि विभागिय निर्देश के बाद जिले में ऑनलाइन प्रदूषण जांच केंद्र खोलने की अनुमति दी जा रही हैं।इन केंद्रों पर बीएस-4 मशीन से सभी वाहनों की जांच की जाएगी। ताकि सड़क पर वाहन लेकर चलने में लोगो को किसी तरह कि परेशानी नहीं हो सके।प्रदूषण जांच केंद्र से दिए गए प्रमाण पत्रों के वारकोड को स्कैन कर वाहनों का नंबर पता कर सकते हैं। मौके पर संचालक विमल विभाकर, डॉनबास्को हाई स्कूल के डायरेक्टर थामस कोसी वैद्यायन उर्फ राजू ,पूर्व ज़िप अध्यक्ष लीलावती गिरी ,शताक्षी प्रदीप कुमार ,अजित कुमार सिंह,आशुतोष कुमार आदि थे।