
नवादा में मुस्लिम महिला ने पेश की भाइचारे की मिसाल, छठ व्रतियों के बीच वितरित की पूजन सामग्री
रिपोर्ट – सन्नी भगत/नवादा।
जिले के गोविंदपुर पंचायत की मुखिया मुस्लिम महिला अफ़रोज़ा खातून का कहना है कि छठ पूजा लोक आस्था का पर्व है. इसमें बहुत शुद्धता बरती जाती है. यह पर्व पूरे देश में धूमधान के साथ मनाई जाती है. वहीं, हम लोग हर साल छठ पूजा पर पूजन सामग्री वितरित करते हैं. वहीं मुस्लिम महिला के द्वारा छठ व्रतियों के बीच पूजा की सामग्री वितरण कर एकता का मिसाल कायम की है।
कहा जा रहा है कि मुसलिम मुखिया ने करीब 500 श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री वितरित की.
मुस्लिम मुखिया ने इस तरह का आयोजन कर एक बार फिर से साबित कर दिया कि धर्म जात-पात नहीं बल्कि आपसी भाइचारे और प्यार मोहब्बत का नाम है. आज रविवार को व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। वहीं कल सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ पर्व का समापन हो जाएगा।




Recent Comments