मशाल जुलूस मे शामिल हुये सभी अधिकारी व जनप्रतिनिधि

परवेज अख्तर (सीवान)

मांझा। मानवश्रृखला के पूर्व संध्या पर प्रखंड कार्यालय परिसर से अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मशाल जुलूस निकाल कर मानवश्रृखला मे शामिल होने के लिए लोगो को प्रेरित किया गया।शनिवार कि शाम बीडीओ अजीत कुमार के नेतृत्व मे उक्त कार्यालय परिसर से मशाल जुलूस निकाला गया। जो स्थानीय बाजार सहित आसपास के गावों मे घुमाते हुये लोगों को रविवार को बनने वाली मानवश्रृखला मे शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।मशाल जुलूस मे प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधी व सरकारी कर्मी शामिल थे।जुलूस मे सीओ शाहिद अखतर, थानाध्यक्ष छोटन कुमार,प्रमुख देवलाल साह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रविंद्र बैठा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उषा कुमारी सहित मुखिया शामिल थे।