
मांझी। प्रखंड के साधपुर छतर गांव निवासी व माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व सारण प्रमंडलीय अध्यक्ष 80 वर्षीय केदार नाथ सिंह का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उक्त जानकारी उनके पौत्र शिक्षक राकेश रंजन ने दी। उन्होंने बताया कि केदार बाबू 20 वर्ष पूर्व राजपूत हाई स्कूल छपरा से रिटायर हुए थे। उसके बाद भी समाजिक कार्यों में काफी सक्रिय थे। जुझारू व वरिष्ठ शिक्षक नेता व साम्यवादी कार्यकर्ता केदार नाथ सिंह के निधन की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर है। शोक प्रकट करने वालों में शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, मुरलीधर सिंह, उदय शंकर गुड्डू, का. अरुण कुमार सिंह, अहमद अली, ओमप्रकाश कुशवाहा, तारकेश्वर नाथ तिवारी, दिलीप गुप्ता, बिजेंद्र तिवारी, सुभाष सिंह आदि शामिल हैं।




Recent Comments