मांझी विस से निर्दलीय प्रत्याशी ई. सौरभ सन्नी उर्फ पण्डित जी ने किया नामांकन

मांझी। मांझी विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ई0 सौरभ सन्नी उर्फ पण्डित जी ने शुक्रवार को डीसीएलआर कार्यालय में अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन एवं गरीब, दलित, शोषित, किसान-मजदूरों व छात्र-नौजवानों, बेरोजगारों के हक और क्षेत्र व समाज के सभी वर्गों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए मैं चुनाव मैदान में आ रहा हूँ। मैं अपने बड़े पिता पूर्व विधायक आदरणीय बुद्धन प्रसाद यादव के आशीर्वाद के साथ उनके सपनों साकार करना चाहता हूँ।उनके आदर्शों पर चलना चाहता हूँ। मौके पर पूर्व मुखिया सत्यनारायण प्रसाद यादव नेहाल अहमद, लालबाबू चौधरी,अरमान आलम,लाल बाबू उर्फ मोजमिल हुसैन नागेन्द्र ठाकुर अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।




Recent Comments