सैकड़ो बाइक सवार युवाओं द्वारा किया जायेगा आगवानी

कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
बिहारशरीफ- नालंदा विधानसभा के बेन प्रखंड अंतर्गत जफरा गांव में जदयू प्रवक्ता संजय सिंह जी का स्वागत रविवार को 11:00 बजे दिन में किया जाएगा। साथ ही राजपूत समाज के लोगों का एक विशाल हुजूम देखने को मिलेगा। शौर्य विकास मंच के बैनर तले इस कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव कस्बा सहित जिले भर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी सम्मिलित रहेंगे इस अवसर पर पूर्व विधायक रामनरेश सिंह मुख्य अतिथि होंगे उक्त बातों की जानकारी आयत टीम के शंभू सिंह ने दिया उन्होंने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में समाज की एकता एवं एकजुटता का परिचय देते हुए आपसी द्वेष को समाप्त करने पर बल दिया जाना है। आयोजक टीम में , उमाशंकर सिंह पूर्व मुखिया जफरा,तन्नू सिंह,बुल्लू सिंह,राम निवास सिंह,रंजन कुमार,शंकर सिंह,संतोष सिंह,एवं दिनेश सिंह सहित अन्य लोग कार्य कर रहे हैं।