मांझी(सारण)। मकर साँक्रान्ति के अवसर पर बुधवार को मांझी के रामघाट पर दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए संयोजक बलिराम पहलवान ने बताया कि दंगल में बिहार तथा यूपी के अनेक पहलवान शामिल होंगे। उधर मकर साँक्रान्ति के अवसर पर स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने नाव तथा गोताखोरों की समुचित ब्यवस्था की है। इस दिन स्थानीय हनुमान गढ़ी मन्दिर परिसर में संगीत आदि का भी आयोजन किया गया है।