
मांझी(सारण)। बिन बरसात मांझी-एकमा मुख्य सड़क पर चकिया गांव के समीप जलजमाव बना रहता है जिससे राहगीरों व वाहन संचालकों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। ऐसा नहीं कि इस समस्या से अधिकारी व जनप्रतिनिधि अवगत नहीं है पर आज तक इस समस्या के निदान की दिशा में किसी ने कभी सार्थक पहल नहीं किया है। चकिया गांव के मुख्य सड़क के दोनों किनारे जलजमाव से समीप के घरों के लोगों का जीवन नारकीय बन कर रह गया है। सड़क निर्माण के समय सड़क के दोनों किनारे नाली का निर्माण कराया गया था। लेकिन नाली की समय से साफ सफाई तथा पानी की समुचित निकासी की ब्यवस्था नही किये जाने के कारण हमेशा जल जमाव बना रहता है।




Recent Comments