जिल्काबाद में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लग रही आग,ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

गरखा(सारण)।प्रखण्ड के मीरपुर जुआरा पंचायत जिल्का बाद वार्ड नं-9 में जर्जर ट्रांसफार्मर के कारण आए दिन लोगों के घर और हरे पेड़-पौधों में आग लग जा रही हैं।जिसकी सूचना बिजली विभाग को लिखित दे दी गई हैं, परंतु अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदली गईं।जिससें आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया।
जलेश्वर शर्मा,गीता देवी,जगदीश राय,मुन्ना शर्मा,केटर सिंह, रामसन राय भिनेश्वरी शर्मा,कुन्दन कुमार बब्लू कुमार दिनदयाल साह,मिश्रीलाल राय,राकेश कुमार,केके यादव ,उपमुखिया आलोक कुमार ने बताया पुरानी और जर्जर ट्रांसफार्मर होने से शार्ट सर्किट होकर उपभोक्ताओं के घर में हमेशा आग लग जाती हैं।जिससे लोगों को नुकसान हो रहीं हैं।आक्रोशित ग्रामीणों ने कहाकि यदि शीघ्र ही नई ट्रांसफार्मर नही लगाई जाएगी तो जिला के वरीय अधिकारियों से शिकायत और जनांदोलन की जाएगी।

शनिवार को लगी थी घर में आग
जिल्काबाद गाँव में ट्रांसफार्मर के समीप स्थित घर उमेश राय में शनिवार को शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई जिसके काफी घरेलु समान जलकर खाक हो गई।सूचना मिलने बिजली विभाग के कर्मी आकर क्षति के मूल्यांकन कर क्षति का मुआवजा देने की बात कही, परन्तु मुआवजा नही मिली।इस सबन्ध में पूछे जाने पर जेई लक्ष्मीकांत गुप्ता बोले कि जब तक ट्रांसफार्मर काम कर रहा है,तब तक नहीं बदला जाएगा। ट्रांसफार्मर जलने के 72 घंटे के अंदर में ट्रांसफार्मर बदल दी जाएगी और घर में आग लगी है उसके लिए कर्मी से बात कर उचित कार्रवाई की जाएगी।