दैनिक खोज खबर/छपरा। सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़वा निवासी एक महिला (मानसिक रूप से अस्वस्थ) के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ‘बच्चा चोर होने की अफवाह फैलाकर पकड़ने तथा लाठी-डंडे से मारपीट करने की घटना प्रकाश में आई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पानापुर पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 02 विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। इस संबंध में पानापुर थाना कांड सं0-51/26, दिनांक-16.02.26, दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। बिहार पुलिस आमजनों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं कानून को अपने हाथ में न लें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 अथवा नजदीकी थाना को दें।

गिरफ्तारी :-

  1. विकास कुमार,सा०-तुर्की, थाना-पानापुर, जिला सारण 2.सोनु कुमार, सा०-तुर्की, थाना-पानापुर, जिला सारण एवं 3. 02 विधि-विरूद्ध किशोर।