मढ़ौरा (सारण)। बुधवार की देर शाम मढ़ौरा के दक्षिणी रेलवे ढाला के नजदीक एक किशोरी ट्रेन की ठोकर से अचेत हो गई। जिसको स्थानीय लोगों ने मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अज्ञात किशोरी की उपचार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेश कुमार द्वारा किया गया। पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सक द्वारा बताया गया कि एक अज्ञात किशोरी को इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया, जो अचेत अवस्था में थी। उसके कान से खून बह रहा था, जिससे ऐसा लगा कि किशोरी को ब्रेन में चोट लगी है। स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में फौरी तौर पर समुचित इलाज कर छपरा सदर अस्पताल सरकारी एंबुलेंस से भेज दिया गया, ताकि उसे सीटी स्कैन कर ब्रेन की जख्म का पता चल सके। किशोरी की अचेत अवस्था में रहने के कारण पहचान नहीं हो पाया। उसकी उम्र लगभग 14-15 साल की होगी। वही अस्पताल लेकर पहुंचे लोगों द्वारा बताया गया कि लगभग शाम सात बजे पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने के बाद कोइ जख्मी किशोरी को रेलवे ट्रैक किनारे अचेत अवस्था में देखा और हल्ला किया तो कुछ स्थानीय लोगों ने उठाकर मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन किशोरी को काफी जख्म थे और अचेत अवस्था में थी। जिससे घटना की कारणों का पता नही चल पाया, वही उसकी पहचान नहीं हो सकी। फिर से अज्ञात किशोरी का स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में समुचित प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से छपरा सदर अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है।