शराब पीकर उत्पात मचा रहे शराबी को भेजा गया जेल.
नगरा(सारण) । खैरा थाना क्षेत्र के साहपुर चौक से रविवार की देर सन्ध्या शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक व्यक्ति को खैरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे सोमवार को जेल भेज दिया.उक्त व्यक्ति गरखा थाना क्षेत्र के महम्मद नईम गरखा गांव के निवासी बताया जाता है.इस मामले में खैरा थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि शराब पीकर आने जाने वाले राहगीर को परेसान कर रहा था जिसे पकड़ जांच कराकर उसे जेल भेज दिया गया.