लापरवाही : बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के 16 छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड नहीं मिला
परसा(सारण)-जेपी विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई प्रभु नाथ महाविद्यालय परसा में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले 16 छात्र छात्राओं की एडमिट कार्ड नही मिल पाया।जिससे 3 फरवरी से आयोजित परीक्षा से छात्र छात्रा वंचित रह गया।एडमिट कार्ड नही मिलने से मायूस छात्र छात्राओं ने सोमबार को प्राचार्य डॉ पुष्प राज गौतम से मुलाकात कर शिकायत किया।जिसपर पहल करते हुऐ प्राचार्य ने अर्थपाल तथा लेखपाल को निशुल्क कंपटेबल से परीक्षा दिलाने का निर्देश जारी किया।वही प्राचार्य ने सभी छात्र छात्राओं को कंपटेबल से परीक्षा दिलाने की आश्वसन दिया।और जबकि पूर्व छात्र नेता संजय कुमार राय ने प्राचार्य से छात्र छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले कर्मी पर करवाई करने की मांग किया।




Recent Comments